बनास नदी में बही महिला की तीसरे दिन भी तलाश:एडीएम मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू टीम को दिए जरूरी निर्देश

सवाई माधोपुर के लोरवाड़ा गांव निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतन देवी पत्नी रामकरण गुर्जर बनास नदी स्थित दोबड़ा कला- महेश्वरा रपट से शुक्रवार शाम तेज बहाव में बह गई। उनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार को पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं रविवार को एडीएम संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नहीं लग सका महिला का पता प्रारंभिक जानकारी के अनुसार- बुजुर्ग महिला किसी काम से बनास नदी पर गई थी।‌ इसी दौरान रपट पर पानी के तेज बहाव में बनास नदी में बह गई और लापता हो गई। महिला को डूबते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर भी पहुंचे और महिला को बचाने के लिए बनास नदी में कूद पड़े, लेकिन बनास में पानी का बहाव तेज होने की वजह से महिला को नहीं बचा पाए। महिला के नदी में बहने की सूचना मौके पर सिविल डिफेंस एंव एसडीआरएफ की टीम पहुंची।‌यहां पहुंचकर टीम ने बनास नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन सफलता नही मिली। ऐसे में शुक्रवार शाम अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। शनिवार को बुजुर्ग महिला की नदी में तलाश की तलाश की गई। जिसके बाद आज एक बार फिर सुबह से ही एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम द्वारा लगातार बनास नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक बनास नदी में बह गई महिला का कोई पता नही चल सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *