डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत:चाय की दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हादसा

धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना आरएसी लाइन के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गडरपुरा निवासी सुमेर सिंह पुत्र बाबूलाल बघेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुमेर सिंह शहर के सदर थाने के पास चाय की दुकान चलाता था। वह शनिवार रात दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के तुरंत बाद निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर धौलपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *