पूर्णिमा ग्रुप की ओर से जयपुर में आयोजित समारोह ‘कलानिधि–2025’ में मुख्य अतिथि ने स्टूडेंट्स से परंपरा व इनोवेशन का संतुलन रखते हुए उज्ज्वल भविष्य निर्माण का आह्वान किया। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पीसीई व पीआईईटी के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर मेडल व अन्य पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर स्टूडेंट्स के पैरेंट्स भी मौजूद रहे। समारोह में शुभाशीष ग्रुप एवं बीकेजे एयरपोर्ट्स के एमडी व सीईओ मोहित जाजू मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर जनरल एमकेएम शाह, पीसीई के डायरेक्टर डॉ. महेश बुंदेले, पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल तथा पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर आर्किटेक्ट राहुल सिंघी के साथ स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इन्हें दिए मेमोरियल अवॉर्ड
पीसीई की अंकिता चौधरी को शांति देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप के तौर पर ई-लर्निंग गैजेट, अभिकृति सक्सेना व अंकिता चौधरी को बसंत कंवर सेठ मेमोरियल अवॉर्ड दिए गए। इसके अलावा अभय कुमार मित्तल को अरुण चंद्र सिंघी मेमोरियल अवॉर्ड, तनिशा महावर को अनुश्री गोपालिया मेमोरियल अवॉर्ड, अथर्व श्रीवास्तव व अभय कुमार मित्तल को बेस्ट बॉय, तनिशा महावर व हिया गुरबानी को बेस्ट गर्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। स्टेलर स्टूडेंट अवॉर्ड तथा इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर भी दिए
पीसीई की साक्षी शर्मा, कार्तिक बोहरा, सन्नी शर्मा, अंकिता चौधरी व प्रिंस बड़गोती तथा पीआईईटी की अभिकृति सक्सेना, प्रदीप शर्मा, हिमांशु गहलोत, प्रिया गोयल व तनिष्क बंसल को गोल्ड मेडल दिए गए। इनके अलावा आउटस्टेंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन, फाइनल ईयर प्रोजेक्ट, नॉन फाइनल ईयर प्रोजेक्ट, कोडर ऑफ द ईयर, बेस्ट कल्चरल व अटेंडेंस अवॉर्ड, स्पोर्ट्स पर्सन व स्टेलर स्टूडेंट अवॉर्ड तथा इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी दिए गए। एससीयू ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से शुरू किया बीबीए ग्लोबल बिजनेस प्रोग्राम
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल की इन्वेस्टिचर सेरेमनी भी हुई। साथ ही बीबीए ग्लोबल बिजनेस प्रोग्राम की जानकारी दी गई, जो एससीयू ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि मोहित जाजू ने संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्णिमा ग्रुप की सराहना की।


