युवक को घेरकर ताबड़तोड़ चाकू मारे:घर में शराब पार्टी कर रहे थे आरोपी, देखते ही कर दी हत्या

कटनी में कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना रॉबर्ट लाइन इलाके में शनिवार देर रात करीब 2 बजे की है। मृतक की पहचान गगन बजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे के अनुसार, आरोपी अभय दुबे, साहिल वाडवानी और आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन
गगन की हत्या से गुस्साए परिजन रविवार सुबह उसका शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। गगन की बहन नेहा जिंगललनी ने आरोप बताया कि अजय लालवानी के परिवार और उनके परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। शनिवार देर रात भाई गगन दुर्गा विसर्जन कर घर वापस आ रहा था। इस दौरान अजय लालवानी के घर में शराब पार्टी हो रही थी। वहां बैठे आरोपियों ने मेरे भाई को रोका और धारदार हथियार से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार किया जाए। अजय लालवानी से पूछताछ की जा रही
माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के संदेह पर अजय लालवानी से भी पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *