करोड़ों का कारोबार छोड़कर संत बने तीन बिजनेसमैन:उदयपुर में मोक्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, दीक्षा के अवसर पर निकली शोभायात्रा

देश के 3 बिजनेसमैन अपना करोड़ों रुपए का कारोबार छोड़कर दीक्षा ले रहे हैं। इस उपलक्ष्य में उदयपुर के विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण में आचार्य कल्प पुण्य सागर के सान्निध्य में रविवार को तीन मुमुक्षुओं की जैनेश्वरी मुनि दीक्षा का कार्यक्रम शुरू हुआ। सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर की वर्षा योग समिति के तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षार्थी बग्घियों में सवार थे। रिश्तेदार-परिजन सहित अन्य लोग बैंड-बाजों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। युवक-युवती जैन समाज की पताका लहरा रहे थे। वहीं, महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थीं। शोभायात्रा के दीक्षा स्थल पहुंचने के बाद दीक्षा कुंभ स्थापना और दीक्षा प्रार्थना हुई। दीक्षा महोत्सव में कई राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए। मंगल प्रार्थना और मुमुक्षुओं ने किया कैश लोचन
प्रचार प्रसार मंत्री मुकेश पंड्या ने बताया कि सेक्टर-4 स्थित नागेन्द्र भवन से शुरू हुई शोभायात्रा विद्या निकेतन स्कूल पहुंची। जहां मंगल प्रार्थना और मुमुक्षुओं का कैश लोचन किया गया। मुमुक्षुओं ने बताया कि वे अपने समाज, आचार्य संघ और परिवारजन की अनुमति लेकर ही दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सकल दिगबंन जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष और वर्षा योग समिति संरक्षक शांतिलाल वेलावत ने बताया कि यह दीक्षा महोत्सव उदयपुर के धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण के रूप में दर्ज होगा। करोड़ों का कारोबार छोड़ ले रहे दीक्षा
महोत्सव में दीक्षार्थी आदर्श कुमार जैन(फरीदाबाद), अरविंद कोटड़िया(मुंबई) और देवीलाल चंपालाल भोरावत(मुंबई हाल गुडली, बंबोरा) दीक्षा ले रहे हैं। तीनों बिजनेसमैन हैं। अपना करोड़ों रुपए का कारोबार छोड़कर दीक्षा ले रहे हैं। इन्होंने संसारिक मोह-माया त्यागकर मोक्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *