दतिया में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया:पति, सास-ससुर और ननद पर केस, बोली- मानसिक रुप से प्रताड़ित किया

दतिया के सेवढ़ा थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए सेवढ़ा कस्बा निवासी 27 वर्षीय पीड़िता की शादी करीब डेढ़ साल पहले शिवांश बंगार के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शुरुआती कुछ माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति शिवांश, सास सपना, ससुर राजेश और ननंद शिल्पी कम दहेज लाने को लेकर उसे आए दिन ताने मारने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग करते थे। पीड़िता बोली- पिता का निधन हो चुका,मां ने दहेज दिया था पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसके पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां ने क्षमता अनुसार ही दहेज दिया था। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया विवाहिता की शिकायत पर सेवढ़ा पुलिस ने पति शिवांश बंगार, सास सपना, ससुर राजेश और ननंद शिल्पी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *