यूपी में इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी बने 82 पुलिस अफसरों को नई तैनाती दे दी गई है।। हाल ही में इन पुलिस कर्मियों का प्रमोशन हुआ था। सलीम खान को मैनपुरी से झांसी भेजा गया है, जबकि तेज प्रकाश को सीतापुर से महोबा ट्रांसफर किया गया है। बरेली में तैनात मीनाक्षी शर्मा को पीएसी बरेली भेजा गया है। लखनऊ में तैनात अजय सिंह को अयोध्या SSF का सहायक सेनानायक बनाया गया है। उर्मिला चौधरी को लखनऊ CBCID से ट्रांसफर करके लखनऊ में ही डिप्टी एसपी, खाद्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए लिस्ट…. प्रवीण यादव वाराणसी, वेद व्यास मिश्रा प्रयागराज भेजे गए प्रवीण कुमार यादव को सहारनपुर से वाराणसी भेजा गया है। अरुण सिंह को बाराबंकी से चंदौली का डिप्टी एसपी बनाया गया है। वहीं, वेद व्यास मिश्रा को चंदौली एलआईयू से प्रयागराज भेजा गया है। रमेश सिंह को फिरोजाबाद से सीतापुर का डिप्टी एसपी बनाया गया है। रेखा कपूर लखनऊ अधिसूचना में ही अब डिप्टी एसपी पद पर रहेंगी। गंगा प्रसाद को हाथरस से आगरा ट्रांसफर किया गया है। विकास राय बने अयोध्या के डिप्टी एसपी लखनऊ में तैनात विकास राय को अयोध्या का डिप्टी एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार सिंह को चंदौली से कौशांबी भेजा गया है। जौनपुर में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को मैनपुरी का डिप्टी एसपी बनाया गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें- यूपी में बदलापुर, पिता के हत्यारे का मर्डर किया:15 साल बाद बदला, दोषी जेल से छूटा तो दोस्ती की, फिर गोली मारी यूपी के शामली में फिल्म बदलापुर जैसा मामला सामने आया है। यहां पिता के हत्यारे से बेटे ने 15 साल बाद बदला लिया। हत्यारे के जेल से छूटने के बाद 27 साल के बेटे ने चार साल तक मेलजोल बढ़ाया, दोस्ती की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर


