पुलिस से बचने के लिए आया जोधपुर:गांव जाने के दौरान रास्ते में पकड़ा 20 हजार का इनामी, गैंग के साथ मिलकर की मारपीट

फलोदी जिले की देचू थाना पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इसको लेकर देचू थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जोधपुर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गया। जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक घटना में शामिल 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। घटना में शामिल आरोपी प्रदीप करीब 4 वर्ष से फरार था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। जिला विशेष टीम फलोदी को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप जोधपुर से अपने घर मुंजासर जाएगा, लेकिन आरोपी पुलिस टीम की भनक लगने से अपने घर नहीं जाकर सीधा फलोदी की तरफ चला गया। इस पर टीम ने पीछा कर आरोपी को दस्तयाब किया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र लक्ष्मण राम विश्नोई निवासी मुंजासर थाना लोहावट 0029 गैंग का सदस्य है। आरोपी ने अपने विरोधी 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट करने के उद्देश्य से उसने घटना को अंजाम दिया था। इसको लेकर 14 नवंबर 2021 को प्रार्थी कंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि 14 नवंबर को स्कॉर्पियो में अपने दोस्त के साथ एक शादी में पहुंचे थे। इसी दौरान अलग अलग गाड़ी में सवार होकर विशनाराम जांगू और उसकी गैंग के अन्य आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घेर कर दोनों तरफ से साइड में टक्कर मारी। इसको लेकर देचू थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *