धौलपुर पुलिस ने शनिवार को एक युवक को 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शेरगढ़ किले को जाने वाले रास्ते पर नीम वाले सैयद के पास गश्त के दौरान की गई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सोहिल खान नामक युवक नीले रंग की पॉलिथीन में कुछ सामान ले जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें 456 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर आरोपी सोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चंद विश्नोई और धौलपुर वृत्त अधिकारी मुनेश मीना के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी हरिनारायण मीना के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


