हरदा में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवन में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और शस्त्र पूजन दिवस के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, साथ ही परिषद ने आगामी योजनाओं पर चर्चा भी की। भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देना चाहिए विश्व हिन्दु परिषद के जिला सहमंत्री हरिओम राजपूत ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री नर्मदापुरम विभाग के पालक जितेंद्र चौहान और विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर उपस्थित रहे। परिषद के वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक हिंदू को विहिप से जुड़कर भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। बैठक में आने वाले त्योहारों के साथ-साथ विभिन्न जनजागरण और सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक के दौरान कई नई घोषणाएं भी की गईं। नए पदाधिकारी घोषित बैठक के दौरान विनय गौर (रहटगांव) को जिला सुरक्षा प्रमुख, उषा मालवीय को समरसता प्रमुख मातृशक्ति, ममता विधर को मातृशक्ति सत्संग प्रमुख और रागनी सोनी (हरदा) को नगर संयोजिका मातृशक्ति बनाया गया। इसके अतिरिक्त, कपिल राठौर (रहटगांव) को नगर संयोजक, शुभांशु विश्वकर्मा (रहटगांव) को प्रखंड मंत्री और भरत चौहान (हरदा) को नगर सह संयोजक नियुक्त किया गया।इस अवसर पर विभाग सहमंत्री राजेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, राहुल रघुवंशी, रेखा विश्नोई, कमला सोनी, तनुश्री सोनी, मयूर मराठा, भवानी राजपूत, नितिन राजपूत, अमन चौबे, तेजराम विश्नोई, सुभाष गढ़वाल, अशोक राजपूत और कैलाश राठवा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


