रायसेन में नाली में मिला तीन माह का भ्रूण:लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही इन्वेस्टिगेशन

रायसेन शहर के वार्ड 14 स्थित राहुल नगर में रविवार दोपहर एक नाली में ढाई से साढ़े तीन महीने का भ्रूण मिला है। वार्डवासियों ने भ्रूण को देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 112 पुलिस सेवा ने भ्रूण को नाली से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बालियान और ड्यूटी डॉक्टर वैभव सिंघाई ने बताया कि पुलिस एक भ्रूण को अस्पताल लेकर आई थी। जांच में पता चला कि यह भ्रूण ढाई से साढ़े तीन महीने का है और पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। यह एक लड़का भ्रूण है। जांच के बाद इसे जिला अस्पताल के मॉर्चरी फ्रीजर में रखा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल ने जानकारी दी कि इस मामले में मर्ग कायम किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, ताकि भ्रूण को नाली में फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *