फाजिल्का के लाधुका में सरकारी सड़क के निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए l दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक महिला सहित दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैंl जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है l सड़क पर पड़ी रोड़ी हटाने के लिए कहा अस्पताल में भर्ती नरेशपाल ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता हैl उनके गांव में सरकारी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसे लेकर उसके द्वारा गली में रहने वाले परिवार को सड़क पर पड़ी रोड़ी हटाने के लिए कहा गया था l इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ l नरेशपाल का आरोप है कि उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उन्हें घेर लिया और जख्मी कर दिया l जिसमें वह, उसकी पत्नी और उसके पिता घायल हुए हैं l उधर, दूसरे पक्ष के जख्मी युवक आकाशदीप के पिता रमेश कुमार ने बताया कि गांव में सड़क के निर्माण को लेकर उनके घर की ओर पांच फीट तक गली बनाने की कोशिश की जा रही है l लेकिन उनके द्वारा कहा जा रहा है कि जहां सड़क पहले बनी हुई है वहीं से उसका निर्माण कर दिया जाएl बस इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।


