सिरोही को केंद्रीय स्कूल की मिली सौगात:सांसद लुंबाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री का जताया आभार

सिरोही मुख्यालय पर केंद्रीय स्कूल खोलने की सौगात मिली है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि सिरोही जिला एक आकांक्षी जिला है और यहां लंबे समय से केंद्रीय स्कूल की मांग की जा रही थी। सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेश चौधरी से मिलकर इस संबंध में पत्र सौंपा था। उनकी मांग पर सिरोही में केंद्रीय स्कूल खोलने की मंजूरी मिली है, जिसके लिए सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। पत्रकार बातचीत के दौरान सांसद चौधरी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने, ‘स्वदेशी बनाओ, स्वदेशी अपनाओ’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। सांसद चौधरी के अनुसार, अब समय आ गया है कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने बताया कि जब भी हम कोई स्वदेशी उत्पाद चुनते हैं, तो हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते, बल्कि किसी भारतीय के सपने, उसकी मेहनत और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से पहले देश रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश आत्मनिर्भर बन रहा है। सांसद चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके कारण भारत विदेशों से सामान खरीदने वाला देश बन गया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बने। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा घर-घर, दुकानों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से लोगों में स्वदेशी अपनाने के प्रति जागरूकता पैदा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *