प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनने की कवायद अब तेज हो चुकी है।इसी के चलते प्रदेश के साथ-साथ भीलवाड़ा में भी पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर,कार्यकर्ताओं विभिन्न संगठनों और आम लोगों की राय जानने के लिए भीलवाड़ा पहुंचे हैं ।पार्टी के प्रोसीजर के तहत भीलवाड़ा में शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।इस बारे में लोगों से राय शुमारी होगी और उसके बाद आलाकमान को डिटेल भेजी जाने के बाद बाद जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष का चयन भीलवाड़ा में आज जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पर्यवेक्षक रसूल वकार रमानी सहित तीन ऑब्जर्वर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, इसके बाद वे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया से मिले जिसमें रमानी ने बताया की संगठन सृजन अभियान जो कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद से लांच किया था, पार्टी को नए सिरे से संगठन में सक्रिय अभियान के तहत रिवाइज किया जाएगा।पार्टी की शुरुआत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से की जा रही है। 22 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा प्रोसेस प्रत्येक जिले में पार्टी के सीनियर लीडर्स को भेजा जा रहा है और एक प्रोसेस के तहत संगठन में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट भीलवाड़ा अर्बन और भीलवाड़ा रूर के लिए चुने जाएंगे उसी के लिए हम आए हैं , आज हमने शुरुआत की है जिला कमेटी की मीटिंग लेंगे,उसके बाद हम ब्लॉक में जाएंगे, आवेदकों को फार्म देंगे और उसके बाद डेलिगेशन मीटिंग्स ।यह सब कुछ रहेगा, फिलहाल 22 तारीख तक हमें कनक्लूड करने का बोला गया है , हमारे प्रयास रहेंगे की 22 तारीख को कनक्लूड करके हाई कमान तक इसको रिपोर्ट्स करें । नेता का पिछलग्गू नहीं बनेगा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कहा कि हर कार्यकर्ता की भावना का व्यक्ति जिला अध्यक्ष बने, संगठन चलाने के लिए जो योग्यता है उसमें आवश्यक रूप से हो ।जो संगठन में काम करने सक्षम हो ।ऐसा व्यक्ति नहीं हो जो किसी नेता का पिछलग्गू हो या किसी नेता के सिफारिश पर बना दिया गया हो । वही व्यक्ति जिले का अध्यक्ष बनेगा जो जिसे आम कार्यकर्ता चाहेगा । सभी ऑब्जर्वर, सब जगह जाएंगे, सारे ब्लॉकों में जाएंगे ,सभी लोगों से मिलेंगे , उनसे रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष को चुना जाएगा।


