सवाई-माधोपुर में नलिनी फाउंडेशन ने 15 लाख की छात्रवृत्ति बांटी:कोरोना काल में पत्नी की मृत्यु के बाद सामाजिक सरोकार; 108 स्टूडेंट्स को मिली स्कॉलरशिप

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे नलिनी फाउंडेशन की ओर से रविवार को चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति सभागार में होनहार स्टूडेंट्स को लाखों रुपए की छात्रवृत्ति बांटी गई। इस दौरान बिना मां-बाप के जरूरतमंद व आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को भी चेक देकर उनकी मदद की गई। यहां 108 स्टूडेंट्स को करीब 15 लाख रुपए की छात्रवृत्ति बांटी गई। इस अवसर पर नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधा गोविंद माथुर ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है। जिसके लिए लगातार सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कोरोना काल में पत्नी के देहांत के बाद सामाजिक सरोकार को बनाया लक्ष्य कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के अध्यक्ष राधा गोविंद माथुर ने बताया कि 3 साल पहले कोरोना कल में जब पत्नी का देहांत हुआ तो वह टूट गए थे, लेकिन नलिनी फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद करने का निर्णय लिया। जिसके तहत छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के हर ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी परिवार की वार्षिक आय पांच लाख से कम है और 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें छात्रवृत्ति योजना से सम्मानित किया जा रहा है। इसके साथ ही जयपुर में कच्ची बस्ती में महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य भी लगातार संस्था की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन का प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी दिया जा रहा है। इसी को लेकर पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी विनोद शर्मा, सचिन निकिता शर्मा, प्रधान संपत पहाड़िया, सर्वश्रेष्ठ माथुर, भामाशाह कमलेश पहाड़िया, रमेश पहाड़िया, मानसिंह सांखला, मानसी सांखला, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जिन बालकों को छात्रवृत्ति योजना के तहत पुरस्कार मिले। उन्होंने नाच गाकर खुशी मनाई तथा चौथ माता मंदिर में जाकर माथा टेका। इसके साथ ही नलिनी फाउंडेशन की ओर से नौ कन्याओं को भोजन प्रसादी प्रसादी देकर उनकी पूजा अर्चना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *