बारां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पीहर पक्ष ने पति सहित देवर-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बारां के अटरू थानाक्षेत्र के खुरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशनगंज थाना-क्षेत्र के शोभागपुरा निवासी रेना मीना (29) का विवाह करीब 10 साल पहले अटरू थानाक्षेत्र के खुरी गांव के रामलखन से हुआ था। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मृतका के पीहर पक्ष को दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।पीहर पक्ष के परिजनों ने महिला के पति, देवर और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया और पहले पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश चौधरी, डीएसपी पुष्पेंद्र आढ़ा और कवाई थानाधिकारी देवकरण ने परिजनों से समझाइश की। इसके बाद पोस्टमॉर्टम संपन्न हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पीहर पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *