उदयपुर की भींडर बीजेपी में गुटबाजी:पार्षद का आरोप- मंडल अध्यक्ष ने रक्तदान की यूनिट गलत बताई, तिलक व्यास बोलीं- नेगेटिव लोग अफवाह फैलाते हैं

उदयपुर जिले के भीण्डर कस्बे में बीजेपी की गुटबाजी फिर सामने आ गई है। हाल ही में सेवा पखवाड़े के तहत हुए रक्तदान शिविर पर बीजेपी नेताओं ने मंडल अध्यक्ष पर वास्तविक रक्तदान से ज्यादा आंकडे़ बताने के आरोप लगाए। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने ऐसे लोगों को नेगेटिव बताया है। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया ग्रुप में चल रही जानकारी को झूठी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े में मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष तिलक व्यास ने 83 यूनिट डोनेशन होना बताया। जो समाचार पत्रों में भी छपा। इसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष और पार्षद सुरेश कंठालिया ने बीजेपी- भीण्डर के एक वॉट्सऐप ग्रुप में मंडल अध्यक्ष व्यास के दावे को झूठा बताया। इसके बाद से विवाद और कमेंट का दौर शुरू हो गया। कई नेताओं ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा- ये क्रेडिट चोरी के चक्कर में किया जा रहा है। असल में रक्तदान शिविर को लेकर अध्यक्ष तिलक व्यास ने दावा किया था कि शिविर में 83 यूनिट रक्तदान हुआ, विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर 83 यूनिट रक्तदान की जानकारी भेजी गई। इससे अलग बीजेपी के पार्षद सुरेश कंठालिया ने भीण्डर में चल रहे भाजपा के वॉट्सऐप ग्रुप में मंडल अध्यक्ष के दावे को झूठा बताया। कंठालिया ने लिखा- शिविर में मात्र 43 यूनिट ही रक्तदान हुआ और मंडल अध्यक्ष ने झूठा आंकड़ा बताया। साथ ही कहा- जिसने रक्तदान में जमकर मेहनत की उसे तो किनारे कर दिया और जो खास थे, उनके नाम भेज दिए। इस मामले पर पूर्व मंडल अध्यक्ष और पार्षद कंठालिया ने बताया- अध्यक्ष व्यास द्वारा 43 यूनिट रक्तदान को 83 यूनिट बताया गया, जो सबसे बड़ा झूठ है। जिन्होंने मेहनत की थी उनका नाम आना चाहिए था। सब जगह सिर्फ उनके चहेतों का नाम आया। वही, भींडर की बीजेपी मंडल अध्यक्ष तिलक व्यास ने बताया कि वे भाजपा के कार्यक्रम को लेकर सूचना देने के लिए अधिकृत हैं। मैने जो कहा सही है। आरोप लगाने वाले नेगेटिव लोग है। हमेशा ऐसे नेगेटिव बात करते आए हैं। हर बार अफवाह फैलाने की कोशिश की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *