विद्या मंदिर में सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं की भूमिका-शक्ति पर मंथन, सभापति डॉ. राजरानी शर्मा मुख्य अतिथि

करौली के रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर में ‘सप्तशक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी आंतरिक शक्तियों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करना था। करौली नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा इसमें मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी सिंह, रेखा गोयल, अल्पना शर्मा और मीरा सिंघल सहित कई गणमान्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। स्थानीय महिलाओं और स्कूल परिवार ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। वक्ताओं ने भारतीय परिवार व्यवस्था, नारी शक्ति और वर्तमान सामाजिक परिवेश में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। रेखा गोयल ने कुटुंब प्रबोधन और भारतीय मूल्य आधारित पारिवारिक संस्कृति पर जोर देते हुए महिलाओं को आदर्श गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अल्पना शर्मा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य मेहमान डॉ. राजरानी शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई और मीराबाई जैसी नारियों के उदाहरण देते हुए बताया कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। महिलाओं ने लिया ‘सप्तशक्ति’ का संकल्प, फोटोज… कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के साथ प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। डॉ. शालिनी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि स्कूल की वरिष्ठ आचार्या संध्या सैनी ने मंच संचालन किया। अंत में संतोष शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *