राजसमंद में भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को आत्मनिर्भर बनते हुए देख रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है, जिसमें भारत निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती दिखाई गई। यह साबित करता है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। जीएसटी-2 आत्मनिर्भर भारत के लिए एक मजबूत कदम उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया जीएसटी-2 आत्मनिर्भर भारत के लिए एक मजबूत कदम है, जिससे करों में कमी आने पर विभिन्न उत्पाद अब देश में ही निर्मित होंगे। इसके साथ ही ब्रॉड गेज, नेशनल हाईवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राठौड़ ने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर भारत बन जाएगा और आयात पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। संकल्प अभियान 25 दिसम्बर तक चलेगा इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और नागरिकों को अभियान के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक माधव लाल चौधरी, सह संयोजक संदीप श्रीमाली, ज्योति छापरवाल, महामंत्री प्रदीप काबरा, रमन कंसारा, सविता सनाढ्य, रजनी लोढ़ा, नरेंद्र बागड़ी, कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, खुशकमल कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, मुरारी आशिया, अशोक रांका, जवाहरलाल जाट, लालजी मीणा, ललित तावेड, प्रकाश गमेती सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


