विदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। एक पक्ष ने इस दौरान देसी कट्टे से फायरिंग भी की। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। मामला पठारी थाना क्षेत्र के दुघावरी चौक गांव में रविवार का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। झगड़े में महिलाएं और बच्चे तक शामिल दिखाई दे रहे हैं। लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लाठियां चलाते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मकान निर्माण को लेकर चल रहा विवाद
दुघावरी चक्क गांव में ठाकुर समाज के दो पक्षों के बीच एक जमीन पर मकान निर्माण को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। मामला सिविल कोर्ट में पहले से विचाराधीन है। इसके बावजूद रविवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
पठारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


