मऊगंज में दो साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित के साथ मारपीट भी की थी, दो हजार का इनाम था

मऊगंज जिले की हनुमना पुलिस ने दो साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने 2,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, 25 मई 2024 को एक महिला ने हनुमना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम दुबगवां निवासी विनायक उर्फ गोलू पटेल (पिता रविंद्रनाथ पटेल) जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार, मारपीट व गाली-गलौज की। इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी विनायक अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *