उमरिया में बाघ का शव मिला, डिप्टी रेंजर, वनरक्षक सस्पेंड:गश्त में लापरवाही पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने की कार्रवाई

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र की सलखनिया बीट (आरएफ 610) में करीब 10 दिन पुराना बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने वन गश्त में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मचारियों शंकर सिंह कोल और पंकज कुमार चंदेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। शंकर सिंह कोल परिक्षेत्र सहायक (परिक्षेत्र सहायक वृत्त करोंदिया) और पंकज कुमार चंदेल के पास जगुआ के अलावा सलखनिया का अतिरिक्त प्रभार था। मौके पर जांच और अंतिम संस्कार बाघ का शव मिलने की सूचना के बाद टाइगर रिजर्व की टीम और डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया और उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने वन विभाग की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद क्षेत्र संचालक ने यह सख्त कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है ताकि बाघ की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *