नर्मदापुरम में बिजली कंपनी के जेई संदीप नामदेव सस्पेंड:बनखेड़ी में दशहरा पर नशे की हालत में ढाबा कर्मचारी को मारा था चाकू, की थी मारपीट

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में दशहरा के दिन नशे में मारपीट, झगड़ा करने वाले बिजली कंपनी जेई (सहायक प्रबंधक) संदीप कुमार नामदेव को सस्पेंड कर दिया गया है। उप महाप्रबंधक भदौरिया ने बताया स्थानीय लोगों द्वारा सहायक प्रबंधक बनखेड़ी संदीप कुमार नामदेव के खिलाफ नशे की हालत में अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने की शिकायत की गई थी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती दशहरा पर रात्रि 11.30 बजे जेई नामदेव ने ढाबा कर्मचारी से मारपीट की थी। नशे में धुत जेई ने चाकू मार दिया था। जिससे कर्मचारी के पेट पर चोट आई थी। ढाबा संचालक अजीत परिहार ने बिजली कंपनी के डीई के नाम बनखेड़ी में पत्र भी दिया था। पत्र में बताया कि जेई संदीप नामदेव नशे की हालत में अपने स्टाफ के साथ थे और उनके खाने का बिल 3040 रुपए था। जिसे संदीप नामदेव नहीं दे रहे थे। जिसके कारण विवाद हुआ। विवाद के बाद जेई संदीप नामदेव ने बाद में धमकी दी कि तुम ढाबा चलाते हो कभी भी पैसा वसूल कर लूंगा और पास में रखा चाकू ढाबे के कर्मचारी विमलेश मेहरा को मार दिया। शिकायत के बाद उप महाप्रबंधक भदौरिया ने अभ्रदतापूर्ण व्यवहार करने एवं कंपनी नियमों का उल्लंघन करने के कारण सहायक प्रबंधक बनखेड़ी संदीप कुमार नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संदीप कुमार नामदेव, सहायक प्रबंधक का मुख्यालय उपमहाप्रबंधक (सं./सं.) नर्मदापुरम संभाग के सिवनी मालवा उपसंभाग के अटैच रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *