नागौद में कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, भाई-बहन घायल:प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर; चालक हिरासत में

सतना जिले के नागौद कस्बे में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सतना-पन्ना मार्ग पर एसडीओपी कार्यालय के सामने हुई। स्कूटी से ट्यूशन जा रही 18 वर्षीय कृष्णा बागरी (पिता राजललन बागरी) और उनके भाई राज बागरी को सामने से आ रही कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कार के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी। कृष्णा को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राज भी घायल हुए हैं। राहगीरों ने तत्काल घायलों को नागौद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कार चालक भागने में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कृष्णा बागरी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *