बेईमानों की सत्ता को जनता ने विदा किया:बीजेपी प्रवक्ता बोले- नकारात्मक राजनीति से सत्ता का ख्वाब देख रहा विपक्ष

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के कुरकावली गांव में रविवार रात उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी का मेंथा कारोबारी त्रिवेणी रस्तोगी और नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति कर विपक्ष सत्ता में आने का ख्वाब देख रहा है। ‘आई लव मोहम्मद’ के सवाल पर अवनीश त्यागी ने कहा कि कुछ तत्व समाज को तोड़ने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे समाज को बांटने, आपस में लड़ाने और द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता अब उनकी चालों को समझ चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जनता इन तत्वों को नहीं पहचानती तो उन्हें बहुमत मिलता और वे सत्ता में होते। त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की, जिनका लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है और जनता उन्हें पसंद कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है। उन्होंने तौकीर रजा, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है। अब कानून का उल्लंघन करने वालों और जनता को परेशान करने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बिजली चोर है और अतिक्रमण खुद तोड़ रहे हैं, यह सच्चाई जनता के सामने आ गई और जनता ने सब कुछ जान लिया है इससे ज्यादा उनके बारे में क्या कहा जाए। बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव द्वारा भाजपा को बेईमान बताते हुए 2027 से हटाने के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बेईमानों की सत्ता को जनता ने विदा कर दिया है, 2012 से लेकर 2017 तक जो तांडव समाजवादी पार्टी ने मचाया जनता उन्हें सबक सीख चुकी है जनता प्रदेश से उनकी विदाई कर चुकी है। आदित्य यादव जैसे लोग जो इस तरीके के बयान दे रहे हैं वह अपनी स्थिति को सुधरे वह खुद जानते हैं उनकी पार्टी में क्या स्थिति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *