हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और बेटे पर 10 FIR:FLC कॉइन में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, संभल, मुरादाबाद और अमरोहा के पीड़ित

संभल पुलिस ने मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उनके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन पर कॉइन में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है। यह कार्रवाई 10 लोगों की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में FLC Coin और Follicle Global नामक कंपनियों के बारे में जानकारी सामने आई थी। जावेद हबीब को इन कंपनियों का मेंटर और संस्थापक बताया गया, जबकि उनके बेटे अनौश हबीब को संस्थापक। अगस्त 2023 में, इन दोनों ने संभल के रॉयल पैलेस में एक सेमिनार आयोजित किया था। सेमिनार में, उन्होंने निवेशकों को बड़े-बड़े सपने दिखाए और आकर्षक योजनाएं बताईं। कंपनी ने दावा किया था कि वे वेलनेस इंडस्ट्री को डिजिटाइज़ कर रहे हैं और जमीन के कारोबार सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश करके बड़ा लाभ कमाएंगे। मालिकों और प्रतिनिधियों ने निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि कंपनी में निवेश सुरक्षित और अत्यधिक लाभदायक है। इन लुभावने वादों के झांसे में आकर कई लोगों ने कंपनी में बड़ी धनराशि निवेश कर दी। हालांकि, जब निवेशकों को उनकी मूल रकम वापस नहीं मिली और निवेश करने वाली ऐप भी निष्क्रिय हो गई, तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। रायसत्ती थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि सरफराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन निवासी गांव मूसापुर ईसापुर थाना कैलादेवी, मुजहत जमाल पत्नी माजिद हुसैन एवं माजिद हुसैन पुत्र मुशाहिद हुसैन निवासी गांव गोविन्दपुर थाना कोतवाली सम्भल एवं मौ. रेहान पुत्र मौ. रिजवान निवासी गांव चन्दायन थाना हयातनगर, जनपद संभल की शिकायत पर 24 अगस्त 2023 को रॉयल पैलेस सरायतरीन में FLC Company के बारे में मीटिंग के बहाने सैफुल पुत्र मुख्तार निवासी नई सराय, थाना-रायसत्ती, जावेद हबीब पुत्र हबीब एवं बेटे अनोस हबीब निवासी A-292 Ist Floor, New Friends Colony, South East Delhi 11025 के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 420/506 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया है। चारों पीड़ितों ने बताया कि 70 प्रतिशत का मुनाफा दिखाते हुए कि कोई नुकसान होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी हम लोगों की है, यह कहकर फर्जीबाडे तरीके से FLC Company की Coin में आवेदकों से मोटी रकम इन्वेस्ट करवा लेना तथा रुपए मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जावेद हबीब, बेटे एवं सैफुल के विरुद्ध चार दर्ज की गई है, कुल 15 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सभी मामलों में साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *