गश्त के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी:शनिवार रात की घटना, सुनसान जंगल में आकर रुकी गाड़ी चेक करने पहुंची थी पुलिस

मेरठ में कार सवार बदमाशों ने गश्त कर रही पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन हमलावर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। अब एक नजर पूरी वारदात पर
मेडिकल थाने की पुलिस 3 अक्टूबर की देर रात गश्त कर रही थी। जीप पर एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद थे। आधी रात करीब 3 बजकर 35 मिनट पर पुलिस की नजर एक सफेद रंग की कार पर पड़ी जो मिलिट्री फार्म में आकर रुकी थी। पुलिसकर्मी जीप से उतरकर कार की तरफ बढ़ने लगे। अचानक फायरिंग शुरु हो गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन बदमाश कार लेकर भाग निकले। भावनपुर की तरफ भागे बदमाश
बदमाश खुद को बचाने के लिए भावनपुर की तरफ भाग निकले। पुलिसकर्मी दौड़कर जीप तक पहुंचे और कार के पीछे दौड़ लगा दी। कई किलोमीटर पीछा किया लेकिन कार हाथ नहीं आई। इसके बाद पुलिस वापस उसी स्पॉट पर पहुंची, जहां बदमाश आकर रुके थे। पुलिस ने चेकिंग की, जहां से कारतूस के कुछ खोखे पुलिस ने बरामद कर लिए। रातभर काम्बिंग, फिर कराई एफआईआर
एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्रा ने सेट पर सूचना दी। तत्काल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। परीक्षितगढ़, भावनपुर इलाकों में पुलिस की चेकिंग शुरु हो गई। यहां तक की पुलिस की टीमों ने आस पास के जंगलों को भी खंगाला लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। रात में ही देवेंद्र मिश्रा ने तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *