मौजमाबाद में RSS ने निकाला पथ संचलन:भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा, एकता और समरसता का संदेश दिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में मौजमाबाद उपखंड में पथ संचलन का आयोजन किया। यह संचलन मौजमाबाद के कई रास्तों से गुजरा। जहां स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैराणा धाम के संत रामरतन दास महाराज ने हिंदू समाज के जागरण के लिए एकजुटता का आह्वान किया। जिला प्रचारक कमलेश ने संघ की स्थापना, संघर्ष और पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण तथा नागरिक कर्तव्यों पर समाज की एकजुटता पर जोर दिया। इस पथ संचलन के दौरान पूरा कस्बा ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। यह आयोजन संघ की एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संदेश को दर्शाता है, जिसमें स्वयंसेवकों ने संगठन के मूल्यों को प्रदर्शित करते हुए समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और समाज सेवा में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह मुकेश, अर्जुन, कृष्ण चंद्र, भगवान, शंकर, खेमराज, कन्हैया और प्रदीप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *