जयपुर | डॉ. हेडगेवार गार्डन सेक्टर 4 मालवीय नगर में रविवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। समारोह में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग राज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने ने कहा कि धर्म की स्थापना भी बिना शक्ति उपासना के नहीं हो सकती। मुख्य अतिथि आलोक खूंटेटा ने सभी को संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर गोविंद सिंह छीपा, डॉ. उमा अडवाणी, सिद्ध विजय, हरिश्वर, श्रीपत, राजकुमार मोदी आदि अनेक गणमान्य और आम नागरिक उपस्थित रहे।


