भेसोदा मंडी में सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती:33 केवी लाइन और उपकेंद्र पर होगा मेंटनेंस, 12 क्षेत्र होंगे प्रभावित

भेसोदा मंडी वितरण केंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी भेसोदा मंडी लाइन और उपकेंद्र के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान भेसोदा उपकेंद्र और केसोदा उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। प्रभावित होने वाले गांवों में भेसोदा मंडी, भेसोदा, बोरदा, गोविंदखेड़ा, धुआंखेड़ी, मालीपुरा, पांगा, डाबा भेसोदा मंडी, केसोदा, आंकी, चौकी और समेली शामिल हैं। सहायक अभियंता, भेसोदा मंडी ने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *