बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी सेंट्रल मार्केट में रूपरंग फुटवियर की दुकान में बीती रात करकट शीट तोड़कर और सेंधमारी कर चोरी की गई। दुकान मालिक सैंकी भाटिया ने बताया कि उनकी दुकान में महाजन को देने के लिए 2 लाख रुपए रखा हुआ था जिसे चोरों ने चोरी कर ली और साथ ही लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए के जूते चप्पल की चोरी कर ली।


