राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित छात्र रवाना

सरायकेला| झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रातू रांची कैंपस में रविवार एवं सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए जिले के चयनित स्कूली छात्र-छात्राओं का दल रविवार को जिला समाहरणालय परिसर से रांची के लिए रवाना हुआ। मॉडल विद्यालय सरायकेला के हरे कृष्णा महतो, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सरायकेला के जयराज दास और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू की श्रीमती अंबिका कुमारी की देखरेख में जिले के चयनित छात्र छात्राएं विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर सभी ने उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *