रजिस्ट्रेशन के लिए शिक्षक प्रतिनियुक्ति

चाईबासा | खेलो झारखंड 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार, 6 अक्टूबर को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में सफलता पूर्वक संचालन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम के लिए शारीरिक शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर सोनुवा, अश्विनी कुमार सिंह, पी०ए०बी०एम० उच्च विद्यालय, नोवामुंडी, शिवानी सिंह तिरिया, रा. कन्या उच्च विद्यालय चाईबासा, मुकेश कुमार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल चाईबासा, हरिद्वार सिंह, पीएम श्री उच्च विद्यालय असुरा, शिवशंकर प्रधान, प्लस टू मारवाड़ी हाई स्कूल चक्रधरपुर, राकेश पाल, प्लस टू उच्च विद्यालय बलांडिया को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रति नियुक्त सभी शिक्षक व शिक्षिका को सुबह 9 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचने के लिए आदेश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *