समाज सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण व लड़कियों की शादी में करते हैं सहयोग

डॉक्टर यासीन फाउंडेशन के सचिव डॉ अरशद अंसारी से 9006668685 पर संपर्क करें। एनाम खान | गढ़वा गढ़वा शहर में डॉक्टर यासीन फाउंडेशन का सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका है। यह संस्था सात वर्ष पुराना है। डॉक्टर यासीन फाउंडेशन के सचिव डॉ अरशद अंसारी के अनुसार संस्था के द्वारा जरूरत मंद को रक्त उपलब्ध कराना, पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण करना, ठंड में कंबल वितरण करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना, गरीब लड़की की शादी में आर्थिक सहयोग करना, बेरोज़गार वृद्ध एवं विधवा महिला को आर्थिक सहयोग करना, विभिन्न विषय को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन करना, टीवी मरीज को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान करना सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिस पर प्रत्येक वर्ष पांच लाख खर्च किए जाते हैं। संस्था के द्वारा हर महीना निःशुल्क पीएफटी कैम्प का आयोजन किया जाता है। जिससे संबंधित मरीजों को काफी लाभ होता है। वहीं संस्था के द्वारा हर तीन महीना पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा हर दो महीना पर एलएफटी कैम्प का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं समाज की इस कमेटी का मुख्य काम और कौन ले सकते हैं इसका लाभ। बेहतर समाज के निर्माण को लेकर लोगों को किया जाता है जागरूक: संस्था के द्वारा बेहतर समाज के निर्माण को लेकर समय समय पर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। इस सप्ताह… डॉ. यासीन फाउंडेशन डॉक्टर यासीन फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया जाता है। अभी तक संस्था के द्वारा 2500 पौधा लगाया जा चुका है। वहीं संस्था के द्वारा किए गए पौधारोपण के कारण कई पौधे विशाल वृक्ष बन गए हैं। हर महीना ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में किया जाता है निःशुल्क मधुमेह कैम्प का आयोजन: संस्था के द्वारा हर महीना ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निःशुल्क मधुमेह कैम्प का आयोजन किया जाता है। जिससे कई मधुमेह रोगियों को लाभ होता है। डॉक्टर यासीन फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक महीना निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। यह शिविर का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाता है। ताकि सभी लोग स्वस्थ रह सकें। अभी तक संस्था के द्वारा 1500 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *