श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी (इस्कॉन) अमृतसर की बैठक पवन वर्मा की अध्यक्षता में होटल केके कॉन्टिनेंटल में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा के आयोजन और तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत वृन्दावन से विशेष रूप से पधारे भक्त पवन निताई दास द्वारा किए गए हरिनाम संकीर्तन से हुई। इसके पश्चात, बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा ने पिछली बैठक का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया, जिसे सदन में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में पवन वर्मा (अध्यक्ष), जेपी खन्ना, ओपी बुलानी, शंकरदास, राकेश शर्मा, श्री रजेश दुग्गल, अश्वनी शर्मा, राज कुमार महाजन, संजय कपूर, वृजेश खन्ना, अरुण अग्रवाल, चमन लाल शामिल थे।


