बाढ़ पीड़ितों को साहीवाल नस्ल की 16 गायें दान की: धालीवाल

अमृतसर| विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को साहीवाल नस्ल की 16 गायें दान की। उन्होंने बताया कि प्रति गाय कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक है। यह गायें राकेश हांडा और विदेशों में बसे उनके सहयोगी परिवारों द्वारा सांझा उपराला मिशन के तहत पीड़ितों को दी गई हैं। धालीवाल ने बयान जारी किया कि अजनाला में बेसहारा गायों के लिए स्थापित काहना गौशाला में गायों के पालन-पोषण, देखभाल और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए पंजाब सरकार के फंड से 10 लाख रुपए जारी किया जाएगा। मिशन रंगला पंजाब चढ़दी कला की निंदा करने वाली कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की कट्टर दुश्मन पार्टियां करार दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *