नशा छोड़ धर्म के कार्यों से जुड़ें युवा: ढींगरा

अमृतसर| दशमेश एवेन्यू मजीठा रोड बाईपास स्थित डेरा पूरन सुजान सागर में मुख्य सेवादार बाबा भजन सिंह सोढ़ी द्वारा 41वां धार्मिक समारोह श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस धार्मिक समारोह में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव योगिंदर पाल ढींगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए योगिंदर पाल ढींगरा ने बाबा भजन सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशा छोड़कर धार्मिक कार्यों में भाग लेने की भावुक अपील की, ताकि वे सही रास्ते पर चल सकें। कार्यक्रम के अंत में, डेरा प्रबंधन ने मुख्य अतिथि योगिंदर पाल ढींगरा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास शर्मा, सरपंच मलूक सिंह, सरपंच इंद्रजीत सिंह गिल, सरपंच रमणीक सिंह, बलविंदर सिंह, गगन संधू, गुरमीत सिंह वडैच, बाबा परगट सिंह और प्रिं. कवलजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *