भास्कर न्यूज|अमृतसर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा भावना से मनाने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। जीटी रोड स्थित श्री राम तीर्थ मोड वाले चौक पर स्थापित की गई भगवान श्री वाल्मीकि जी की मूर्ति वाले स्थान का सुंदरीकरण करवाया गया। इस स्थान पर फूलदार पौधे लगाने के साथ-साथ रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार देर शाम भगवान श्री वाल्मीकि जी की मूर्ति का दुग्ध अभिषेक करवाया गया। वाल्मीकि समुदाय के नेता और प्रसिद्ध गायक पवन द्रविड़ ने कहा कि प्रभु के प्रकाश दिवस को श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है। पहले भी कई नेता इस पावन अवसर पर प्रभु का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। परिसर में सफाई और सुंदरीकरण के लिए सभी लोग दिल से सीनियर डिप्टी मेयर और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर डॉ. इंद्रपाल, रविंद्र हंस, शक्ति कल्याण, रिंकू व अन्य मौजूद रहे।


