रानी मां दुर्गावती का बलिदान याद करवा युवाओं को दी सीख

महानगर महिला आयाम द्वारा रानी मां दुर्गावती जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम किड्स वर्ल्ड स्कूल, अमृतसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन में रानी मां दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को याद किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में बच्चों को रानी मां दुर्गावती के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। साथ ही, उपस्थित लोगों को वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा प्रकल्पों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 55 लोग उपस्थित रहे, जिनमें 12 महिलाएं, 19 बालक और 24 बालिकाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में महिला आयाम की प्रमुख पदाधिकारियों नीरज सेठ, सुमन लता, मीनू बाली, मीणा सचदेवा, रुचि महाजन, मोनिका, नेहा, प्रीति, सुषमा ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *