भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल जिला की बैठक रविवार को रामतीर्थ मंदिर में की गई। जिसमें ऐतिहासिक रामतीर्थ में लगने वाले सालाना मेले में ड्यूटियां देने की बात कही गई। प्रधान नरेश चड्ढा की अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान जिले के सभी ब्रांचों के पदाधिकारी और मेंबर शामिल हुए। इसमें कार्यवाहक प्रधान पवन कुमार ने कहा कि 5 नवंबर को रामतीर्थ में मेला शुरू होगा। जिसमें दल की ओर से 2 से 9 नवंबर तक लंगर लगाया जाएगा। जबकि 4 नवंबर को श्री रामायण पाठ रखकर 5 नवंबर को भोग डाला जाएगा। जबकि 4 नवंबर को मंदिर में झंड़ा लगाने की रस्म निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दल के कई सदस्य मेले में अपनी अलग-अलग ड्यूटियां निभाएंगे। इस बैठक में महासचिव जनक राज बाबा, सभा प्रधान मुकेश नंदा, साजन कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार छाबड़ा, रमेश कुमार, दर्शन लाल, बलजीत कुमार, धीरज कुमार, विनय कुमार समेत दल के कई सदस्य मौजूद रहे।


