100वें स्थापना वर्ष पर आरएसएस के 5 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम, गर्णवेश में स्वयंसेवक पहुंचे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर रविवार को विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के साथ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धानंद नगर की ओर से साईंदास स्कूल में उत्तर क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद कुमार, पठानकोट बायपास स्थित बल्ले-बल्ले फार्म में पंजाब प्रांत के बौद्धिक प्रमुख बलजिंद्र सिंह, बस्ती शेख के रामलीला ग्राउंड में संघचालक प्रदीप सरगोत्रा, हकीकत नगर में विभाग कार्यवाहक सुशील सैनी, सदासुख चोपड़ा एसडी पब्लिक स्कूल में महानगर प्रचारक श्रीभानु, बावड़ी धर्मशाला में सह-व्यवस्था प्रमुख नरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार देशभक्त थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. अजय कालिया, उमामहेश्वर, प्रिंसिपल राकेश, नगर संघचालक नवीन चावला, पंजाब पुलिस के सेवानिवृत डीआईजी सुरेन्द्र कालिया, डॉ. सुनीत अग्रवाल, पिंकी जुल्का अध्यक्ष, संजीवन सिंह धालीवाल, महेन्द्र सूरी अध्यक्ष, अरुण जोशी आदि मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते वक्ता। स्थापना वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *