धमतरी| सोरिद वार्ड स्थित सिद्धार्थ नगर कालोनी में नल कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। महीनेभर पहले पाइप लाइन बिछाने गड्ढा खोदे गए थे। कुछ जगह पाइप लाइन बिछाया, वहीं कई जगह छोड़ दिया है। कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया है। वार्डवासी गड्ढों के कारण परेशान है। इधर पाइप लाइन नहीं जुड़े होने से पानी भी नहीं मिल रहा है। – सोरिद वार्ड निवासी योगेंद्र साहू की रिपोर्ट


