लोहरदगा|रविवार को लोहरदगा झखरा कुम्बा सभागार में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा जिला समिति आगामी माह 15 नवम्बर 2025 स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सोमदेव उरांव ने की। लोहरदगा जिला में स्थापना दिवस लगातार 23 वर्षों से सुचारू रूप से आयोजित होते आ रहा है। बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के द्वारा सभी सदस्यों ने एक स्वर पर कहा कि कुड़मी विरोध आक्रोश प्रदर्शन के लिए नैतिक रूप से समर्थन करती है। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, केंद्रीय उपाध्यक्ष सोमे उरांव, कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, कोर कमिटी संरक्षक फुलदेव भगत, सदस्य सुधू भगत, प्रकाश भगत, मीडिया प्रभारी नूतन कच्छप, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति सचिव पूर्व सचिव पंकज उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी भगत, रामकिशुन उरांव, बुधराम उरांव, बिनोद उरांव, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष जयंती उरांव, विसनी उरांव, सुगी, पुनीत भगत, चंद्रमनी उरांव, महमनीया उरांव, राजमनी उरांव, संध्या उरांव आदि मौजूद थे। लोहरदगा|भंडरा के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में रविवार को मेरा युवा भारत लोहरदगा कार्यालय के तत्वावधान में एवं युवा ग्रामीण विकास समिति भैंसमुंदो के सहयोग से प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंडरा मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली, विशिष्ट अतिथि बालकृष्णा सिंह, बबलू उरांव व राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कर किया। मुख्य अतिथि परमेश्वर महली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “मेरा युवा भारत लोहरदगा द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनकी प्रतिभा को निखरने का मंच प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी बढ़ता है।


