दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर आभार जताया

लोहरदगा|जय श्री राम समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदर सजावट, मनमोहक प्रतिमा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे ने पूरे वातावरण को भक्ति और आनंद से भर दिया। पूजा संपन्न होने के बाद समिति ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें आयोजन की सफलता पर चर्चा की गई और जिले के सभी प्रखंड-पंचायतों के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले वर्षों में ऐसे आयोजन और भी भव्य और सुव्यवस्थित बनाए जाएंगे। समिति ने स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। बैठक में जिला संरक्षक राजीव रंजन, रोहित साहू, मनोज साहू, जय गोविंद प्रसाद, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप साहू, जिला रक्त संग्रह अध्यक्ष जीवनराज मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, रमेश राय उर्फ गुड्डू, संगठन महामंत्री कपिल देव मिश्रा, प्रखंड महामंत्री मिंकु राम उर्फ सूर्या कुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति ने जिला प्रशासन और मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। अंत में सभी सदस्यों ने मां दुर्गा से आशीर्वाद की कामना की और आने वाले पर्व दीपावली व छठ महापर्व को लेकर अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *