सुखैर बने लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

लोहरदगा|अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सुखैर भगत को पुनः लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर सुखैर भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू और श्रेabela प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर जिम्मेदारी और समर्पण की परीक्षा है। पार्टी को एकजुट होकर सशक्त बनाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *