बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य सड़क पर बुडगढा मोड़ के समीप रविवार को कुसुमडीह निवासी 22 वर्षीय करमा टुडू ट्रक (बीआर28जीबी-2308) की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक के चेहरे व सिर में चोट आई है। घायल करमा टुडू को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कंजकीरो मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया है। सूचना पाकर बोकारो थर्मल और पेंक नारायणपुर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी।


