गुरुद्वारा बाबा भागो जी बल्लां का मेला कल

जालंधर-पठानकोट हाईवे स्थित गांव बल्लां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बाबा भागो जी का वार्षिक मेला मंगलवार सात अक्टूबर को मनाया जाएगा। गुरुद्वारा बाबा भागो जी प्रबंधन ट्रस्ट की ओर से रणवीर सिंह बल, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार दीपा ने बताया कि श्री अखंड पाठ की शृंखला रविवार पांच अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। भाई जोगिंदर सिंह रियार (लुधियाना वाले) कथा कीर्तन और प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। सोमवार को भाई रविंदर सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब संगत को कथा कीर्तन और प्रवचनों से निहाल करेंगे। सात को श्रीअखंड पाठों के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद दीवान सजाए जाएंगे। भाई गुरप्रीत सिंह लांडरां के ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास का रसपान करवाएंगे। वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गायक फिरोज खान, मनकीरत औलख, पम्मा डूमेवाल, नछत्तर गिल, रविंदर ग्रेवाल प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *