रामलीला के सफल आयोजन पर शिव राम कला मंच ने किया हवन

भास्कर न्यूज | जालंधर शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के सफल आयोजन पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन करवाया गया। पंडित मेघराज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मंच के प्रधान व संस्थापक रजनीश कुमार ने बताया कि हर वर्ष कमेटी की ओर से श्रीरामलीला का आयोजन होता है। इस मौके पर संस्थापक और अध्यक्ष रजनीश कुमार, डायरेक्टर धीरज सहगल, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, उप चेयरमैन नरिंदर भगत, संयुक्त सचिव शिवम कालिया, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कार्तिक, जगदीश बिट्टा, लवी सिंह, अमनदीप हैरी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *