भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित अपरा में समागम शुरू

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित अपरा में समागम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए डॉ. भीमराव स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी पंजाब व भगवान वाल्मीकि जी प्रबंधक कमेटी अपरा ने प्रधान दीपक अपरा, रूप लाल नाहर पंचायत सदस्य, सुरिंदर नाहर कैशियर, पप्पू राम, राणा, शमी कल्याण व ओम प्रकाश वालिया ने बताया कि रविवार को श्री रामायण जी के पाठ शुरू हो गया है। सात अक्टूबर को श्री रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इस अवसर पर जोतिशमती व सरपंच विनय अपरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस मौके पर लंगर भी वितरित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *