मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों की ओर से श्री शनिदेव महाराज का हवन किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान राकेश प्रभाकर से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित प्रभु भक्तों को प्रवचनों से निहाल करते हुए कहते है कि कोई भी कर्मों का फल प्राप्त किए बिना मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कर्म का फल कोई परमात्मा नहीं देता। व्यक्ति जो करता है, वही उसे मिलता है। यहां पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, मोनिका कपूर, अमरिंदर कुमार शर्मा, उदय, अजीत कुमार, नरिंदर, रोहित भाटिया, बावा जोशी, राकेश शर्मा, सौरभ, शंकर, संदीप, रिंकू, प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी, नरेश मौजूद थे।


